कांके: कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित
Kanke, Ranchi | Dec 26, 2024 कांग्रेस भवन में गुरुवार शाम करीब चार बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरा होने पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर उनके कांग्रेस अध्यक्ष बनने तक के चित्रों की एक प्रदर्शनी लगायी गयी।