कांके: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित कार्यालय में सीपीआई ने मनाया स्थापना दिवस
Kanke, Ranchi | Dec 26, 2024 रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सीपीआई ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन कर किया गया। इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सीपीआई के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।