कांके: खोजाटोली ट्रेनिंग ग्राउंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कार्यक्रम की तैयारी का डीसी ने लिया जायजा
Kanke, Ranchi | Dec 26, 2024 खोजाटोली ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कार्यक्रम की तैयारी का गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जायजा लिया। इस दौरान डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सारी आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।