कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में सेना के अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Dec 26, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में गुरुवार शाम करीब चार बजे सेना के अफसरों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस फौरन सीएम हेमंत सोरेन से मिलने वाले सेना के अफसरों में लेफ्टिनेंट जनरल वाईएस अहलावत, AVSM, YSM, SM, JOC 17 कोर और मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, VSM, JOC -23 इंफैंट्री डिवीजन शामिल रहे। बता दें कि यह सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात थी।