अंबाह: सेथरा बाढ़ई से अस्पताल लाई गई महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, परिजन शव लेकर चले गए
Ambah, Morena | Nov 10, 2026 अंबाह के सेथरा बाढ़ई गांव निवासी मीना पत्नी नरेश सखवार को मंगलवार दोपहर परिजन अचेत अवस्था में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला ने फांसी लगाई थी। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को लिखित सूचना दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई से पहले ही परिजन शव लेकर चले गए। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।