फिरोज़ाबाद: गांव आलम पुर अलादीपुर में खेत की मेड को लेकर हुआ ख़ूनी संघर्ष, महिला समेत 3 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव आलम पुर अलादीपुर में अशोक कुमार और देबेन्द्र पक्ष के बीच जमकर ख़ूनी संघर्ष हुआ है। घटना में अशोक कुमार की पक्ष की तरफ से पत्नी और बेटा समेत 3 लोग घायल हुये है। घटना के पीछे खेत की मेड को साफ करने को लेकर बताई जा रही है। वही मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।