हैरतअंगेज... तस्करों की कार की छत पर 40 किमी तक लटका रहा पुलिसकर्मी. . .!!
तमिलनाडु। कोयंबटूर के कोविलपालयम पुलिस को खबर मिली थी कि सिलांकुरिची इलाके से कुछ संदिग्ध तस्कर कार में गुजर रहे हैं।पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की, तो संदिग्ध भागने लगे। पीछा करने के दौरान हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन ने अपनी जान जोखिम में डालकर चलती कार की छत पर छलांग लगाई और तस्करों को भागने से रोकने के लिए 40 किलोमीटर तक छत पर लटके रहे। लगभग 40 किलोमीटर लंबे ड्रामे के बाद पुलिस ने आखिरकार अविनाशी रोड़ पर कार को घेरकर रोक लिया और सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कोविलपालयम पुलिस स्टेशन के सब- इंस्पेक्टर विग्नेश इस टीम को लीड कर रहे थे। पकड़े गए तीनों आरोपी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। ये आरोपी बेंगलुरु से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गुटका और तंबाकू उत्पाद अवैध रूप से कोयंबटूर पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।
Dhanaura, Amroha | Sep 30, 2026