दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप, इलाज के दौरान दिल्ली में मौत; छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पप्सरा खादर में दहेज उत्पीड़न के चलते विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर कार और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती विवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीओ- जानकारी के अनुसार, बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा निवासी मोहम्मद हसन की पुत्री रेशमा की शादी वर्ष 2020 में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पप्सरा खादर निवासी वकील पुत्र मुख्तियार के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग को लेकर रेशमा क�