नावानगर: नावानगर मां काली मंदिर में श्रद्धा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ, जलभरी सह शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु
नावानगर स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में गुरुवार की दोपहर 12 बजे श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य जलभरी सह शोभायात्रा के साथ हुआ। मां काली पूजा समिति और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।