मुज़फ्फरनगर: पन्ना धाय की जातीय पहचान पर छिड़ा विवाद, 'भारत के नारी रत्न' में 'खीची राजपूत' लिखने पर गुर्जर महासभा का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर में वीरांगना पन्ना धाय की जातीय पहचान को लेकर विवाद सामने आया है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने ‘भारत के नारी रत्न’ पुस्तक में पन्ना धाय को ‘खीची राजपूत’ लिखे जाने पर आपत्ति जताई। महासभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ऐतिहासिक स्रोतों से तथ्यों की जांच, गलती मिलने पर संशोधन और शुद्ध