हरिद्वार: श्यामपुर थाना पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से 4 वारंटियो को किया गिरफ्तार, न्यायालय से चल रहे थे वांछित
श्यामपुर थाना पुलिस ने आज अलग-अलग क्षेत्रों से चार वारंटियो को गिरफ्तार कर लिया। सभी वारंटी न्यायालय से वांछित चल रहे थे। आरोपियों के नाम हैप्पी, विकास शर्मा, धर्मेंद्र और नवभारत हैं। चारों आरोपियों के ऊपर न्यायालय में मुकदमे चल रहे हैं और लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने के बाद उनके खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए। अनुपालन मे यह कार्रवाई की गई है।