गभाना: सहजपुरा में नामजदों ने घर में घुसकर चार लोगों के साथ की मारपीट, सभी घायल, पुलिस जांच में जुटी
पिसावा थाना क्षेत्र के गांव सहजपुरा में दबंगई का मामला सामने आया है। यहां बुधवार सुबह करीब छह बजे लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे कुछ लोगों ने एक युवक के घर में घुसकर परिवार पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। मारपीट में उमेश चौहान समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए।