गोबिंदपुर राजनगर: बड़ासिजुलता में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने दिया एकता-भाईचारे का संदेश
राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ासिजुलता गांव में श्री श्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने फीता काटकर किया। उनके आगमन पर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए चम्पई सोरेन ने कहा कि दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है