दमोह: अंबेडकर चौक पर भजन संध्या का आयोजन, गणेश भक्तों की उमड़ी भीड़
Damoh, Damoh | Sep 3, 2025 आस्था गणेश उत्सव समिति अंबेडकर चौक ने अनमोल मुखरिया की स्मृति में भजन संध्या का आयोजन किया। श्री जी भजन मंडल व्रज भाव ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन-आरती से हुई और देर रात तक चला। समिति ने जम्मू-कश्मीर हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का मंचन भी किया, जिसे देखने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।