नबीनगर: महुअरी गांव से पुलिस ने शराब मामले में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुअरी गांव से शराब मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उसी गांव निवासी विकास चौहान है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार के शाम 5:00 बजे जानकारी दी है। बतया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले में प्राथमिक की दर्ज थी। जो फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया।