नबीनगर: जयपुर गांव से पुलिस ने 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जयपुर गांव से 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी राजाराम सिंह है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने शनिवार की शाम 5:00 बजे जानकारी दी है। बताया कि उक्त व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।