नबीनगर: बड़ेम में आयोजित दो दिवसीय सूर्य राघव महोत्सव का समापन हुआ
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम में आयोजित दो दिवसीय सूर्य राघव महोत्सव का समापन शनिवार की शाम 5:00 बजे हो गई। यह महोत्सव कला संस्कृत युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन औरंगाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को खूब झुमाया। मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।