नबीनगर: मेह भुइयां टोली से पुलिस ने 51 लीटर महुआ देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया
नरारी कला खुर्द थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के मेंह भुइयां टोली से 51 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला उसी गांव निवासी अनिल भुइयां की पत्नी प्रमिला देवी है। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने शुक्रवार की शाम 5 बजे जानकारी दी है। बताया कि उक्त महिला पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।