नबीनगर: रजवरिया बेला गांव से पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के रजवरिया बेला गांव से महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने शुक्रवार की शाम 5:00 बजे जानकारी दी है। बताया कि उसके ऊपर थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।