मंझनपुर: करारी में डेयरी संचालक ने विजिलेंस टीम पर ₹2 लाख की रिश्वत लेने व मारपीट करने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे में बिजली विभाग की विजलेंस टीम पर एक डेयरी संचालक ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने गुरुवार को समय 12 बजे एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है, जिस पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।