कांके: प्रोजेक्ट भवन में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
Kanke, Ranchi | Dec 19, 2024 प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। अधिकारियों से विभाग की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।