कांके: कांके रोड स्थित सुदेश महतो का आवास होगा सीएम हेमंत सोरेन का अस्थायी कार्यालय, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
Kanke, Ranchi | Dec 19, 2024 कांके रोड स्थित सुदेश महतो का आवास सीएम हेमंत सोरेन का अस्थाई कार्यालय होगा। आदेश गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बता दें कि झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग की तरह से एक अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें साफ तौर से लिखा गया है कि सीएम हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय की मरम्मत होनी है।