कांके: समाहरणालय में उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता की
Kanke, Ranchi | Dec 19, 2024 समाहरणालय में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में परीक्षा केन्द्र चयन समिति की बैठक हुई। इस दौरान वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 निर्धारित केंद्रों की समीक्षा की गई। बता दें कि इस दौरान निर्धारित केंद्रों की प्रखण्ड और अनुमंडल वार समीक्षा की गई।