पलवल पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, दो हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार; अपहृत ट्रक ड्राइवर को भी सकुशल छुड़ाया।
पलवल-हथीन रोड स्थित पियूश सिटी में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश ओमबीर उर्फ ओमी के पैर में लगी गोली। वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली महिंद्रा थार बरामद।
पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस व 4 खाली खोल बरामद किए। आरोपियों पर जिले में पिछली रात हुई तीन लूट की वारदातों तथा डायल-112 की गाड़ी को टक्कर मारने का भी आरोप है।
वहीं, पुलिस जवानों ने जान की बाजी लगाकर अपहृत ट्रक ड्राइवर को बदमाशों के चंगुल से सकुशल छुड़ाया। इस दौरान घायल हुए एसपीओ दयाराम का उपचार जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
#PalwalPolice #HaryanaPolice #CrimeControl #Dial112
@cmohry
@NayabSainiBJP
@csharyana
@DGPHaryana