मुंगावली: सेहराई में आकर्षक झांकियों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
सेहराई में नवरात्रि के अवसर पर माता की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रविवार को रात 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार सेहराई में विभिन्न स्थानों पर सजाई गई झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।