चाईबासा।सारंडा जंगल पहुंचे सीआरपीएफ के एसडीजी (स्पेशल डीजी) दीपक कुमार ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सारंडा जंगल में छिपे हुए भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के मिसिर बेसरा को एक माह का समय दिया जाता है।या तो सरेंडर करे या फिर गोलियों का शिकार होना पड़ेगा। रविवार को 9 बजे सारंडा में कैंप के दौरान उन्होंने ने बातें कही हैं।