फतुहा: मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव ने एसकेएमवी कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं को लेकर एक बैठक की
Fatwah, Patna | Feb 11, 2026 फतुहा नगर परिषद के मुख्य पार्षद रूपा कुमारी के प्रतिनिधि टुनटुन यादव ने एसकेएमवी कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं को लेकर बैठक किया है। बैठक में छात्रों ने समस्याओं से अवगत कराया है। नियमित कक्षा चलाने,प्रयोगशाला को सुव्यबस्थित करने, शौचालय कि सफाई,पुस्तकालय समेत कई मांगों को छात्रों ने रखा है। प्रभारी प्राचार्य संत कुमार चौधरी ने मांग पूरा करने भरोसा दिया है।