फतुहा: मीटर रीडिंग अपडेट के बहाने जालसाजों ने युवक के खाते से उड़ाए ₹48000
Fatwah, Patna | Feb 10, 2026 मीटर अपडेट करवाने के बहाने जलसाजो ने एक युवक के खाते से 48000 रूपये उड़ा लिए हैं। पीड़ित युवक स्टेशन रोड वार्ड 25 निवासी सतीश कुमार है। पीड़ित सतीश कुमार ने फतुहा थाना व साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। पीड़ित युवक के मुताबिक एक अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया और कहा गया कि वह विद्युत विभाग से बोल रहा है। उसने एक लिंक भेजा जिसे क्लिक करते ही पैसा कट गया है।