फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली रेलवे लाइन के पास से 74 लीटर शराब व बीयर के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Feb 10, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली रेलवे लाइन के पास से 74 लीटर विदेशी शराब व बियर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज जेठुली गांव निवासी शिव कुमार राय है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कुल शराब की अनुमानित कीमत 70000 रुपए के आसपास है। सभी शराब यू.पी निर्मित है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज को जेल भेजा गया है।