Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

ब्रेकिंग न्यूज | रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का कहर, मोटर मार्ग बंद, पुलियाएं क्षतिग्रस्त!! रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड में बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही का मंजर पैदा कर दिया। तहसील जखोली के अंतर्गत ग्राम सभा खलियाण और पुजार गांव में भारी वर्षा के चलते राम मंदिर के समीप स्थित खुदगर गदेरा उफान पर आ गया, जिससे पुजार गांव से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी 2 से 3 पुलियाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलस्तर अचानक बढ़ने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पुजार गांव–सिरवाड़ी मोटर मार्ग भी मलबा और बारिश के कारण बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। नायब तहसीलदार जखोली ने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या अन्य बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही बारिश को देखते हुए क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ⚠️ प्रशासन ने ग्रामीणों से गदेरों और नदी-नालों के आसपास न जाने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। 📍 जखोली क्षेत्र में मौसम की मार जारी, प्रशासन अलर्ट मोड पर। 📍 क्षतिग्रस्त पुलियाओं और बंद मार्ग से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी। 📍 लगातार बारिश से आपदा का खतरा बरकरार। #Rudraprayag #BreakingNews #HeavyRain #Jakholi #UttarakhandWeather #DisasterAlert #RainHavoc #PujarGaon #Khaliyan

MORE NEWS

केदारनाथ से लौटते समय घोड़े से गिरकर महिला यात्री घायल, DDRF व YMF ने किया त्वरित रेस्क्यू!!

केदारनाथ धाम से लौटते समय एक महिला श्रद्धालु घोड़े से गिरकर घायल हो गई। बीती रात 06 जुलाई को सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरीकुंड द्वारा सूचना दी गई कि केदारनाथ से नीचे आते समय जंगलचट्टी, पोल संख्या-130 के पास एक महिला यात्री घोड़े से गिर गई है। सूचना मिलते ही DDRF एवं YMF की संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और घायल महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से चिड़वासा से गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए उसे सोनप्रयाग रेफर कर दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड बाजार तक लाकर 108 एम्बुलेंस से सोनप्रयाग भेजा। घायल महिला की पहचान लक्ष्मी देवी (45 वर्ष), निवासी खगड़िया, बिहार के रूप में हुई। समय पर किए गए रेस्क्यू और उपचार के चलते महिला को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

केदारनाथ से लौटते समय घोड़े से गिरकर महिला यात्री घायल, DDRF व YMF ने किया त्वरित रेस्क्यू!! केदारनाथ धाम से लौटते समय एक महिला श्रद्धालु घोड़े से गिरकर घायल हो गई। बीती रात 06 जुलाई को सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरीकुंड द्वारा सूचना दी गई कि केदारनाथ से नीचे आते समय जंगलचट्टी, पोल संख्या-130 के पास एक महिला यात्री घोड़े से गिर गई है। सूचना मिलते ही DDRF एवं YMF की संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और घायल महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से चिड़वासा से गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए उसे सोनप्रयाग रेफर कर दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड बाजार तक लाकर 108 एम्बुलेंस से सोनप्रयाग भेजा। घायल महिला की पहचान लक्ष्मी देवी (45 वर्ष), निवासी खगड़िया, बिहार के रूप में हुई। समय पर किए गए रेस्क्यू और उपचार के चलते महिला को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 7, 2026

श्री केदारनाथ धाम से आज मंगलवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव जय श्री केदार सुप्रभात🌹👏♥️

श्री केदारनाथ धाम से आज मंगलवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव जय श्री केदार सुप्रभात🌹👏♥️

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 7, 2026