सहारनपुर में मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आपत्ति के बाद आगरा में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पाकिस्तान और उसके विदेश मंत्रालय के बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के झंडे और पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश जताया। हिंदू महासभा के नेताओं ने पाकिस्तान की ओर से सहारनपुर की कार्रवाई पर टिप्पणी किए जाने की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारत के आंतरिक मामलों में पाकिस्तान को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।
हिंदूवादी नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान के नारोवाल इलाके में करीब 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया गया था। नेताओं के मुताबिक, इस मामले पर भारत की ओर से आपत्ति जताई गई थी। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इसी के जवाब में पाकिस्तान अब सहारनपुर में हुई कार्रवाई को लेकर बयानबाजी कर रहा है।
कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे लगाए और कहा कि पड़ोसी देश को पहले अपने यहां अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थलों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान को वापस लेने की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन को देखते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी।
फिलहाल, सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर पाकिस्तान की टिप्पणी के बाद आगरा में हिंदूवादी संगठनों का विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।
#saharanpur #saharanpurnews #mosque #mosquedemolition #masjid #masjidvivaad #court #hindumahasabha #masjidcontroversy #maszid #saharanpurlatestnews
Hardwar, Haridwar | Sep 10, 2026