करगहर: सासाराम- चौसा पथ पर नेका मोड़ के पास हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी और एक बाल अपचारी गिरफ्तार
करगहर थाना क्षेत्र में जून माह में हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी एवं एक विधि-विरुद्ध बालक (बाल अपचारी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में लूटा गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, ग्राम इंदौर थाना दिनारा निवासी आदित्य कुमार, पिता लक्ष्मी नारायण सिंह, अपने दो साथियों के साथ 9 जून