एकमुश्त समाधान योजना के पहले ही दिन जलसंस्थान की लापरवाही! समय से पहले कार्यालय में लटका ताला, परेशान होकर लौटे उपभोक्ता
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से 14 नवंबर से शुरू हुई एकमुश्त समाधान योजना के पहले ही दिन जलसंस्थान के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। जिला अस्पताल के पास स्थित जलकल अभियंता कार्यालय में निर्धारित समय से पहले ही ताला लटक गया, जिसके चलते योजना का लाभ लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। योजना के तहत 15 दिसंबर तक आवेदन जमा किए जाने हैं, लेकिन शुरुआत के पहले ही दिन कार्यालय बंद मिलने से उपभोक्ता इधर-उधर भटकते रहे। काफी देर तक कार्यालय के चक्कर काटने के बाद उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। एक ओर विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पहले ही दिन कार्यालय बंद मिलने से इन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं और उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए क्या व्यवस्था करते हैं। मामला जिला अस्पताल के पास स्थित जलकल अभियंता कार्यालय का है।
#jalaunnews #orai #jalnigam #boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 14, 2026