जमुई: बदलते मौसम से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, सदर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बढ़ी भीड़
Jamui, Jamui | Jul 17, 2026 बदलते मौसम और बारिश के बीच शुक्रवार 12 बजे सादर अस्पताल के ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण व गले के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉ. नवीन चंद्र गुप्ता ने बताया कि इन दिनों अधिकांश मरीज वायरल संक्रमण से ग्रसित हैं। उन्होंने लोगों से ताजा व गर्म भोजन करने, उबला या शुद्ध पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।