जमुई: जमुई में नाबालिगों से काम कराने पर भट्ठा मालिक के खिलाफ केस, प्रशासन ने दिखाई सख्ती
Jamui, Jamui | Apr 23, 2026 खैरा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में ईंट लदे ट्रैक्टर हादसे में पांच नाबालिग मजदूरों के घायल होने के मामले में गुरुवार 1 बजे जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर जांच में “रॉयल ब्रिक्स” भट्ठा संचालक राज उज्जवल द्वारा बाल श्रम कानून उल्लंघन की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर 20 हजार रुपये मुआवजा नोटिस जारी किया है।