एत्मादपुर: नगला किशनलाल में महिला से मारपीट, जेठ पर जमीन कब्जे और धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज
Etmadpur, Agra | Apr 14, 2026 आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के नगला किशनलाल में महिला रेखा देवी ने अपने जेठ अनिल पर मारपीट, गाली-गलौज और पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देता है और घर की बिजली तक काट देता है। महिला ने 112 पर शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।