मधेपुरा जिले के सबसे बड़े प्रखंड कुमारखंड को अनुमंडल बनाने की मांग धीरे धीरे तेज़ होने लगी है। इसको लेकर युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव मुश्फिक आलम ने सोमवार को दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीएम कार्यालय में मिलने पहुंचे और पत्र लिखकर अपनी मांग रखी है।