निज़ामाबाद: निजामाबाद को मॉडल हेरिटेज टाउन घोषित करने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी समाजसेवी एवं डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र 'लालू' ने आज गुरुवार के दिन 11 बजे जिलाधिकारी को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा ज्ञापन में उन्होंने भदुली–निजामाबाद एवं रानी की सराय–निजामाबाद मार्ग के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण की मांग उठाई है ।