सांगोद: सांगोद में पेपर लीक मामलों पर भड़की कांग्रेस, कनवास में रैली निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की
Sangod, Kota | Jul 23, 2026 सांगोद ब्लॉक क्षेत्र के कनवास में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला भी दहन किया गया।