ठाकुरद्वारा: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर में निर्माणाधीन भूमि पर दबंगों का हमला, घायल दो नामजद व चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर घोघर में एक निर्माणाधीन भूमि को लेकर उपजे विवाद में दबंगों ने खुलेआम हमला बोल दिया। हमले में घायल पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।