ठाकुरद्वारा: तहसील में कांग्रेस का हल्ला बोल, किसानों और महिलाओं के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ठाकुरद्वाराः धान की बुवाई के समय खाद, पानी और बिजली की किल्लत से जूझ रहे किसानों की समस्याओं और महिलाओं के साथ सरकारी योजनाओं में हो रहे भेदभाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज़हेरा बी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा।