शिमला ग्रामीण: शिमला पुलिस ने हरियाणा से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 72 ग्राम हेरोइन बरामद
शिमला पुलिस ने हरियाणा के पिंजौर से नशा तस्करी के मुख्य सप्लायर ओमकार उर्फ ओमी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 72 ग्राम चिट्टा, 1.02 लाख नकद और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुए। 2026 में शिमला पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है जिसमें अब तक 94 मुख्य सप्लायर पकड़े गए और 70 अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं।