कांके: कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस विधायक दल के नेता ने 50% आरक्षण बैरिकेडिंग हटाने की मांग की
Kanke, Ranchi | Aug 2, 2025 कांग्रेस भवन में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने 50 फीसदी आरक्षण के बैरिकेडिंग को हटाने का मांग किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में लगभग 55 फीसदी और पूरे देश में 52 फीसदी आबादी पिछड़ों की है। संविधान में भी स्पष्ट रूप से पिछड़ों को शैक्षणिक ,आर्थिक और सामाजिक रूप से संबल बनाने के लिए आरक्षण का प्रावधान है।