कांके: राजभवन के पास अनुसूचित जाति आयोग के गठन और आरक्षण बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Aug 2, 2025 राजभवन के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे अनुसूचित जाति आयोग गठन, आरक्षण बहाली सहित कई मांगों को लेकर अनुसूचित जाति के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि आजादी का 78 वर्ष हो रहा है. बावजूद इसके एससी समुदाय आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकार सिर्फ दस्तावेजों तक सीमित रह गए हैं।