कांके: खतरे के निशान के करीब पहुंचा हटिया डैम का जलस्तर, खोला गया फाटक
Kanke, Ranchi | Aug 1, 2025 हटिया डैम का फाटक शुक्रवार शाम करीब चार बजे खोला दिया गया। हटिया डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था। इसी को देखते हुए हटिया डैम से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया। बता दें कि रांची और आसपास के इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से हटिया डैम का का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था।