कांके: रातु रोड स्थित आवास पर सांसद संजय सेठ ने सुनी लोगों की समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश
Kanke, Ranchi | Aug 2, 2025 रातु रोड स्थित आवास में शनिवार सुबह करीब दस बजे रांची सांसद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर रांची सासंद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। बता दे कि इस दौरान काफी संख्या में लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर रांची सांसद संजय सेठ के पास पहुंचे थे।