दादरी: बसंतपुर बांगर गांव के समीप पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़, ₹50000 का इनामी शातिर लुटेरा हुआ घायल
ग्रेटर नोएडा में स्थित बसंतपुर बांगर गांव के समीप बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से ₹50000 का इनामी शातिर लुटेरा घायल हो गया वहीं पुलिस को मौके से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से सोनू उर्फ निजाम के रूप में हुई है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।