दादरी: फेस-1 क्षेत्र में कलश यात्रा का किया गया भव्य आयोजन, हजारों शिवभक्त हुए शामिल; पुलिस बल रहा तैनात
नोएडा के फेस-1 क्षेत्र में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में शिव भक्त कलश यात्रा में शामिल हुए। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस तैनात किया गया व वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। थाना प्रभारी ने बताया है कि कलश यात्रा को कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया है।