दादरी: सेक्टर-62 गोल चक्कर से पुलिस ने वर्ष 2023 से वांछित ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में वर्ष 2023 से वांछित चल रहे ₹25000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मूल रूप से धनंजय चौहान के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो जनपद में गिरोह बनाकर लंबे समय से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।