दादरी: 12th एवेन्यू सोसायटी में आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला पर किया जानलेवा हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित 12th एवेन्यू सोसायटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आनन-फानन में महिला को गंभीर अवस्था में नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सारी घटना सोसाइटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोसायटी वासियों ने घटना को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की है।